विकास के सूरज की किरणों से इस वार्ड को आदर्श वार्ड बनने से कोई भी नहीं रोक सकता : बंटी अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : नॉर्थ के अधीन है आते नगर निगम के वार्ड नंबर 78 के हरेक निवासी की सेवा व कांग्रेस पार्टी प्रति पूर्ण निष्ठा ही मेरा पहला कर्तव्य है। वार्डवासियों को किसी प्रकार की भी मूलभूत समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए क्षेत्रीय विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा के आशीर्वाद व सफल मार्गदर्शन में समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान भी पहल के आधार पर किया है और आगे भी करता रहूंगा। यह बात वार्ड 78 से नगर निगम के चुनावी रण में उतरे कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बंटी अरोड़ा ने द ट्राइडेंट न्यूज के साथ एक विशेष भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पंजाब पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा से दिशा निर्देश लेकर जन अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें जनता का सहयोग सबसे अधिक जरूरी है। बंटी अरोड़ा ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना यह कार्य मुमकिन नहीं है। बंटी अरोड़ा ने कहा कि विधायक जुनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में विकास कर वार्ड को सुंदर बनाया जा रहा है और यह काम इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। बंटी अरोड़ा ने कहा कि वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगें और इसकी समस्याओं सभी का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के सूरज की किरणों से इस वार्ड को आदर्श वार्ड बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता भाजपा व आम आदमी पार्टी को इस बार मुँह तोड़ जवाब देंगें और कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page