

जालंधर : थाना नकोदर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3 किलो 2 ग्राम हेरोइन, 78 हजार रुपए की ड्रग मनी, बिना नंबरी बुलेट और 4 फोन सहित गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव वीर फाटक के नजदीक मौजूद थे।इस दौरान उन्होंने गुप्त मिली थी कि बिना नंबरी बुलेट पर सवार होकर 2 युवक नशे की सप्लाई देने के लिए नकोदर एरिया की ओर आ रहे है। जहां उनकी टीम ने गांव वीर के पास गांव माहुवाल की ओर जाती सड़क पर आरोपी जगदेव और उसके साथी गुरजीत को रोककर तालाशी ली। तालाशी दौरान जगदेव की जैकेट से 502 ग्राम हेरोइन और पीछे बैठे आरोपी गुरजीत के बैग में से 2 किलों 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह निवासी गांव मेनवां थाना सदर कपूरथला और गुरजोत सिंह निवासी आजाद नगर, नकोदर के रूप में हुई है।
You Might Be Interested In
- कमिश्नरेट पुलिस ने 16 मामलों में शामिल खतरनाक अपराधी को उसके साथी समेत किया गिरफ्तार
- कमिश्नरेट पुलिस ई-चालानिंग ड्राइव की गई तेज
- हलका वेस्ट में होने वाले उपचुनाव को लेकर आप व भाजपा ने अपना उम्मीदवार किया घोषित
- जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां की शुरू
- डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने फुटपाथ पर अनाधिकृत बोर्ड लगाने पर लगाई रोक
- रुद्र सेना संगठन की तरफ से हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्री पर रूद्र अभिषेक का आयोजन