विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने अपने कार्यलय में फिराहया तिरंगा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : सैंकड़ो समर्थको सहित युवा विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने अपने कार्यलय में फिराहया तिरंगा 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर करतार बस सर्विस के कार्यलय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उतरी हलके के विधायक व ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने झंडे की रस्म अदा की। विधायक हैनरी ने पंजाब वासियो को हार्दिक बधाई दी हुए अपने विचार प्रकट हुए कहा की हमे अपने शहीदों की कुर्बानियो को याद रखना चाहिए क्यूंकि आज शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है उन्होंने कहा वह सब उन शहीदों की देन है। इन्होंने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपना सारा जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया, तथा हमें उन्हें सदा याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा की 26 जनवरी 1950 को भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना।IMG 20240126 WA0401 1 संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे।विधायक ने बताया की भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों के अच्छे लक्षणों को अपने संविधान में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस दिन भारत एक सम्पूर्ण गणतांत्रिक देश बन गया था। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया हमे उन्हें हमेशा याद करना चाहिए। युवा नेता जोरावर हैनरी ने कहा कि हमे देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए और देश की रक्षा के लिए हमेशा अपना सर्व शव न्यौछावर करने के तैयार रहना चाहिए। इस दौरान ब्लाक प्रधानों सहित पार्षद,पूर्व पार्षद,कार्यकर्ताओं और करतार बस के कर्मचारी थे।

You Might Be Interested In
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page