जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दोहरी नागरिकता के मामले में अवतार हैनरी को बड़ी राहत मिली है। आप को बता दें कि सीजेएम एनआरआई गगनदीप सिंह गर्ग की अदालत ने दोहरी नागरिकता के मामले में कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के खिलाफ दर्ज किए गए केस में आरोप साबित न होने पर उन्हें बरी किए जाने का हुक्म दिया है।







