ईश्वर को पाना ही सत्संग एक मात्र बहाना : जया किशोरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार के द्वारा साई दास स्कूल की ग्राउंड में हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को कथा सुना कर भक्तों को निहाल किया।कथा के चतुर्थ दिन कथा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व विधायक के डी भंडारी, शिवा भारती, महंत केशव दास जी, हित पार्स महाराज, शांतानंद जी, महंत देवयंती देवी एवं आप नेता राजू मदान ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने अपनी मधुर वाणी से धर्म की कथा, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्म व श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन भगतों को बताया।IMG 20240215 WA0722अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने चतुर्थ दिन कहा कि संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नही है। परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा।उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए सत्संग जरूर करे क्युकि सत्संग के बहाने ही हम ईश्वर को पा सकते है।जया किशोरी ने कथा में कहा कि भगवान आकाश, धरती, वायु, जल, अग्नि एवं कण-कण में बसा है। भागवत कथा सुनने से मन का अहंकार नाश होता है।इस दौरान कथा में जिओ श्याम लाला पीली तेरी पगड़ी रंग तेरा काला, मेरी मेरी झोपड़ी में आज राम आएंगे, हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, हरि बोल हरि बोल, तुम हमारे हो प्रभु जी हम तुम्हारे हैं प्रभु जी इत्यादि भजनों का गुणगान कर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया।जया किशोरी ने कथा में कहा कि भगवान किसी को एक बार अपना बना लेते हैं तो छोड़ते नहीं लेकिन उसे अपना बनाने के पहले परीक्षा लेते हैं और यह कब तक मुझ पर भरोसा करता है। कथा के माध्यम से लोगों में भगवान के प्रति भक्ति का सच्चर करने का प्रयास किया।IMG 20240215 WA0766कथा में खचा-खच भगतों से पंड़ाल भरा हुआ था।अंत कथा में भगवान के विभिन्न अवतारों का विस्तार बताया। और कृष्ण जन्म के भक्तों को दर्शन करवा निहाल किया।कथा में आज सभी भगतो ने पीले वस्त्र पहन कर कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया।इस मौके महेश मखीजा, राहुल बाहरी, राजू मखीजा, राजू मदान, दविंदर वर्मा, अरुण आनंद, विनोद शर्मा, शिवम मखीजा, गौरव अरोड़ा, अतिश अरोड़ा, गीता अरोड़ा, राधा मदान, साक्षी अरोड़ा, बॉबी मखीजा, दीपिका बाहरी, ममता मखीजा, रमेश अरोड़ा, बिट्टू , दीपक कुमार, राज अरोड़ा, ऊर्जा मदान, शाम शर्मा, सोनू बजाज, मनीष बजाज, हनी भाटिया, हितेश चड्ढा इत्यादि अन्य भगत उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page