किसानों के दोबारा किया गया पूर्व भाजपा मंत्री कालिया के घर का घेराव 

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने दोबारा भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसानों ने कहा कि भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अभी तक हमारे हक में कोई स्टेंड नही लिया है। और बताया की केंद्र सरकार से अभी तक हमारी मांगों को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं उठाया है। किसानों का प्रदर्शन को होता देख कर मनोरंजन कालिया अपने घर से बाहर आए। जिसके बाद उन्होंने किसानों अपने घर के अंदर बुलाकर बातचीत करने के लिए कहा। पर सभी किसान भाइयों ने अपनी बात घर के बाहर खड़े कर मनरोजन कालिया से कहा कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिसमें किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि वह पूर्व भाजपा मंत्री कालिया मनोरंजन कालिया को जगाने आएं है। IMG 20240220 133620किसानों ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगें सेंट्रल में न उठाई तो वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगों को पीएम मोदी के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया। किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार ने भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया उन्हें अभी भी बैंक वालों के मैसेज आ रहे हैं। सरकारें पंजाब में कोई भी रहीं है किसानों का हित कभी नहीं सोचा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं निकला तो 3 दिन पूर्व भाजपा मंत्री कालिया की कोठी के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
You Might Be Interested In
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page