

जालंधर :जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में शहर में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया। खुलासा करते हुए, स्वपन शर्मा ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराध, स्नैचिंग और चोरी की बढ़ती चुनौतियों से निपटना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मुख्य फोक्स शहर के अंदर जमानत पर रिहा आरोपियों और झपटमारों पर था स्वपन शर्मा ने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों को रोकने हेतु इस ऑपरेशन के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है। कि पूरे शहर को दो जोन में बांटा गया है और जोन 1 में 14 टीमें और जोन 2 में 15 टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन टीमों में कानून लागू करने में कुशल कर्मी शामिल हैं, जो चोरी, झपटमारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन के ठोस नतीजे सामने आये हैं, जिसमें कुल 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जोन 1 में 9 और जोन 2 में 6 लोगों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 15 लोगों पर सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
You Might Be Interested In
- रामा मंडी के काकी पिंड में सरेआम चली गोलियां
- भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मेयर वनीत धीर ज्ञापन पत्र
- पूर्व पार्षद विक्की कालिया का अंतिम संस्कार आज इस जगह पर होगा
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह से की मुलाकात व कई अहम उठाए मुद्दे
- जिले में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के 139 वार्डों के लिए 698 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
- बाल भिक्षावृत्ति निरोधक टास्क फोर्स ने नकोदर में छापा मारकर भीख मांग रही 3 लड़कियों को कराया मुक्त