जज बनी जसमीत कौर सेंट्रल हल्का के विधायक रमन अरोड़ा बधाई देने पहुंचे

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): कपड़े का कारोबार करने वाले स.परमजीत सिंह की पुत्री जसमीत कौर ने पहले ही अटेम्प्ट में जज की परीक्षा पास कर अपनी शिक्षा और कड़ी मेहनत को साबित किया है। रामा मंडी दकोहा की जसमीत कौर ने जज की परीक्षा पास करके पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। जज की परीक्षा पास करने पर हलका विधायक रमन अरोड़ा जसमीत कौर को बधाई देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान जज जसमीत कौर ने बताया कि उन्होंने हाई सेकेंडरी की शिक्षा एन.सी.मॉडल स्कूल जालंधर कैंट से प्राप्त की, फिर ला की शिक्षा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर 2019 में पास की है। सिविल जज कम जुडिशल की परीक्षा में 36 वां रैंक हासिल किया। इस दौरान जसमीत कौर जज बनने पर हलका विधायक रमन अरोड़ा सहित बाबा बुढ़ा जी गुरु द्वारा साहिब में माथा टेकने गए। बाबा बुढ़ा जी गुरु द्वारा साहिब के प्रमुख बाबा भगवंत ने अरदास करके उनको आशीर्वाद दिया। और हलका विधायक रमन अरोड़ा ने जज बनी जसमीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भविष्य में आगे बढ़कर वह जनता के लिए इंसाफ की मिसाल बने। इस मौके जसमीत की माता परमजीत कौर, भाई सुखमीत सिंह, हुस्नप्रीत सिंह, बहन करणदीप कौर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page