

जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए परमजीत सिंह ने बताया कि शहर में नशे की समस्या को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर पुलिस टीम नहर पुली, बाबा बुड्ढाजी नगर, जालंधर के पास गश्त कर रही थी। पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड पर एक व्यक्ति को पॉलिथीन पकड़े हुए आते देखा। संदिग्ध ने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और युवक की तलाशी लेने पर पुलिस पार्टी ने उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान किशन लाल पुत्र शंशि राम निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में एफआईआर नंबर 43 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।
You Might Be Interested In
- जालंधर शहर से रोज़ाना इकट्ठा होता है 500 टन कूड़ा,डिप्टी कमिश्नर ने वरियाना में कूड़े के डंप का किया दौरा
- ज़िला कांग्रेस कमेटी ने अकाली दल के नेताओं के खिलाफ दी पुलिस कमिश्नर को शिकायत
- जिला ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध – राघव शर्मा
- वेस्ट हल्का में खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में गिरी बोरी से लाश बरामद
- लो आ गयी लोहड़ी वे…हैप्पी लोहड़ी
- जालंधर लोकसभा के देहात में मज़बूत होती भाजपा,गांव नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ आप पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल