जालंधर : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 647वें प्रकाश उत्सव के पावन दिवस पर जालंधर उतरी क्षेत्र के विधायक व ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने लम्मापिंड और गदाईपुर में शोभा यात्रा का शुभ आरम्भ किया। इस शुभ दिवस पर विधायक हैनरी ने समूह इलाका निवासियों को गुरु पर्व की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की गुरु रविदास महाराज की बाणी में बड़ी शक्ति है उन्होंने कहा संत रविदास गृहस्थ थे, लेकिन ईश्वर के प्रति भक्ति भाव उनके मन में कूट-कूट कर भरा हुआ था. उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां धनी, गरीब, ऊंच नीच, सभी एक समान इज्जत के साथ रहें, सबको अन्न मिले, सब आनंद के साथ रहें और विषमता व सारे भेदभाव मिट जायें. उन्होंने समाज को भवसागर से पार लगाने के लिए धरती पर अवतार लिया था इसलिए हमे अपने गुरु द्वारा दर्शाए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए उन्होंने कहा की श्री गुरु रविदास जी शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे।
वे अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे, जो दिन-रात संगत सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मो के प्रति अथाह स्नेह था।इस मोके पर उत्तरी हल्के की विभिन्न सभाओं द्वारा हैनरी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद पति रवि सैनी,सतपाल सरपंच,अमर बांगर,हैपी,मंगा,बलविंदर बग्गा,हारप्रीत वालिया,महिंद्र सिंह,दिनेश हीर,प्रताप कंबोज,अमरजीत,आत्मा राम,जीवन,धर्मपाल,रवि कुमार,मास्टर अशोक,प्रकाश,जीत राम आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपास्तिथ थे।

You Might Be Interested In
- नबी की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जालंधर में मुस्लिम समुदाय का विरोध प्रदर्शन
- डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की, काम की रफ़्तार तेज़ करने के दिए निर्देश
- स्वतंत्रता दिवस से पहले कमिश्नरेट पुलिस उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति के साथ तैयार
- ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस ने आवाज़ प्रदूषण संबंधी आदेश किए जारी
- धर्म के मार्ग पर चलकर ऐसा पुण्य कमाना है जिससे हमारा जीवन सफल हो सके : विधायक हैनरी
- सीपी ने 600 फलदार पौधे लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट प्लांटेशन अभियान की शुरुआत की