जालंधर लोकसभा में मोदी जी की लहर जमीनी स्तर पर देखकर पार्टी की अप्रत्याशित जीत तय : आरती राजपूत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वो लगातार पार्टी की नीतियों के प्रचार के लिए जालंधर लोकसभा के सभी विधानसभा सीटों पर प्रवास कर रही है। जहां उन्होंने देखा कि जालंधर लोकसभा में मोदी जी की लहर जमीनी स्तर पर देखकर वो पूरी तरह आश्वस्त हो चुकी कि इस बार भाजपा के उम्मीदीवार की अप्रत्याशित जीत तय है।उन्होंने कहा कि जालंधर शहर से लेकर जालंधर ग्रामीण के लोगों की अब पहली पसंद बीजेपी बन चुकी है।उन्होंने बताया कि उनकी अलग अलग क्षेत्र की महिलाओं से बातचीत हुई जहां उन्होंने बताया कि कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के हित के लिए बहुत सारी जन् कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और और वह सभी इस बार जालंधर लोकसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि प्रदेश की मान सरकार में गुंडागर्दी,नशाखोरी पूरी तरह चरम सीमा पर है और झूठे सपनों से पंजाब की जनता को बेवकूफ बना रही है जिसे आने वाले समय में वोट न देकर सबक सिखाया जाएगा।आरती राजपूत जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारी में डट चुकी हैं वही वह भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम भी बड़ी अच्छी तरीके से कर रही हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page