दादा कॉलोनी पार्क में माँ भगवती के जागरण का भव्य आयोजन, अश्वनी अग्रवाल हुए शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : दादा कॉलोनी जागरण कमेटी की ओर से दादा कॉलोनी पार्क में विशाल माँ भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने माँ भगवती के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों द्वारा माता की पावन चुन्नी भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया इस अवसर पर दादा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमरजीत सिंह (निट्टा), प्रेम कुमार, बिट्टू, संदीप बंसल, दीपक सोनी, नमन वोहरा, मुकेश कुमार, नमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालु माता के भजनों में झूमते नजर आए। जागरण कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा और भक्ति के साथ चलता रहा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page