माँ दुर्गा शक्ति की देवी है इनकी उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है – अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालन्धर :  सागर वेलफेयर सोसाईटी गाँधी केम्प की और से 36 वां वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने मातारानी के चरणों में हाजिरी लगाई। इस क्रम में सभी ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।हैनरी ने समूह संगतो को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की माँ दुर्गा शक्ति की देवी है इनकी उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा जो भी नौजवान धर्म के राह पर चलेगा वो इधर उधर नहीं भटकेगा। उन्होंने कहा की जीवन शैली को लेकर कई लोगों के अपने-अपने विचार हैं लेकिन धर्म की राह पर चलना ही सार्थक जीवन है। जीवन को सुंदर बनाना है तो खुद को धर्म से जोड़ना होगा। हैनरी ने कहा कि समाज में धर्म का दिखावा करने वाले बहुत हैं, पर उस पर अमल करने वाले लोग कम हैं। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस जागरण में कांग्रेसी नेता राजिंदर माणक,नरेश कुमार जोशी,अविनाश,सतपाल कलेर,जरनैल,दीपक भगत,लक्की भगत,मिन्की,किरपाल सिंह आदि उपस्तिथ थे।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page