लोकसभा का चुनाव से पहले ही राज कुमार चब्बेवाल ने “कांग्रेस का हाथ छोड़ अब पकड़ लिया आम आदमी पार्टी का झाड़ू”

by Sandeep Verma
0 comment

पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. राज कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसके बाद वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।राज कुमार चब्बेवाल ने फेसबुक पर लिखा, “आज आज आईएनसी और विधान सभा पंजाब से इस्तीफा दिया।” जिसके बाद वह चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चर्चा है कि राज कुमार चब्बेवाल आप से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। राज कुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक हैं। चब्बेवाल ने पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी नाता तोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रधान को भेज दिया है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page