जालंधर में लोकसभा चुनाव संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की समय सारिणी जारी करने के साथ ही जालंधर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए मानक चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जालंधर में मतदान 1 जून को होगा और मतगणना के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1951 पोलिंग स्टेशनों पर 16 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में आदर्श चुनाव प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए।उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/नोडल अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से कहा कि जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर गठित सभी टीमें जैसे आदर्श चुनाव संहिता, चुनाव खर्च निगरान, नकदी लेन-देन, पेड न्यूज, एम.सी.एम.सी. तथा शिकायत निवारण समितियों को तुरंत कार्यशील किया जाए।उन्होंने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन जिन्हें आदर्श चुनाव संहिता लागू करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी लगाया गया है से कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा होर्डिंग्स/यूनीपोल/बैनर आदि द्वारा किए गए विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर तुरंत हटाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद 24 घंटे के भीतर सभी दीवार पेंटिंग, पोस्टर/कागज या अन्य जैसे कटआउट/होर्डिंग/बैनर/झंडे आदि को सरकारी संपत्तियों से हटा लिया जाए। उन्होंने कहा कि डीफेसमैंट संबंधी सी-विजिल या अन्य माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।वोटिंग प्रक्रिया में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री सारंगल ने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप प्रोगाम अधीन आयोजित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 18 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है और वे अपनी डियूटी का पालन निष्ठा एवं लगन से करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला चुनाव अधिकारी ने जिला निवासियों से लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए है और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लखविंदर सिंह और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page