

जालंधर : लोकसभा चनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय, 25 गारंटी का एलान किया है। पार्टी ने युवा, महिला, किसान, श्रमिक समेत दलित, ओबीसी और एससी-एसटी समुदाय के लोगों का भी जिक्र किया है। इस मौके पर जालंधर शहर के कांग्रेस भवन में दिल्ली से पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा नेता तथा कांग्रेस के डेलीगेट रमन विज ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवा, महिला, किसान, श्रमिकों को साधने की कवायद की है। आने वाले समय में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। न्याय गारंटी में पार्टी ने युवाओं को रोजगार की गारंटी, 30 लाख सरकारी पदों पर नौकरी, इंसाफ दिलाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और गरीब महिलाओं की आर्थिक मदद जैसे कई ऐसे वादे किए हैं, जिनके आधार पर पार्टी देशभर के वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है।युवाओं के लिए रोजगार की घोषणा के बाद कांग्रेस ने महिलाओं के लिए नारी न्याय गारंटी देने का दावा किया है।इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा नेता तथा कांग्रेस के डेलीगेट रमन विज ने जिला शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, जिला महिला कांग्रेस प्रधान कंचन ठाकुर, जिला यूथ कांग्रेस पार्टी प्रधान रमनदीप रंधावा,जिला महिला कांग्रेस पार्टी की महिला नेत्री रेनू रुहेला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस की सेक्टरी मीनू बग्गा के साथ मीटिंग की गई
You Might Be Interested In
- सर्वहितकारी शिक्षा समिति के प्रधान मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने जारी किया जनहित संदेश
- जिला महिला प्रधान कंचन ठाकुर ने की अपनी महिला वर्करों से अहम मुद्दों पर चर्चा
- वेस्ट हलके में 10 जुलाई को वोटिंग, 14 से 21 जून तक भरे जा सकेंगे नामांकन, पड़ताल 24 जून को
- नोटिफिकेशन जारी कर भगवतमान सरकार ने रचा इतिहास अमृतसर,श्री आनंदपुर साहिब व तलवंडी साबो बने पवित्र शहरः सुरिंद्र सिंह केरो
- देहात पुलिस ने भारी मात्रा में जमा हुए नशीले पदार्थों को किया नष्ट
- डिप्टी कमिश्नर विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता मोहित से मिले, दी शुभकामनाएं