रोजा इफ्तार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, बोले सभी धर्मों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : किशनपुरा के पास कांग्रेसी नेता मोबीन अहमद की तरफ से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिस्सा लिया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के साथ रोजा इफ्तार किया और सभी को रमजान महीने की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है।IMG 20240329 184748 उन्होंने सर्व-धर्म में भाईचारा और देश को खुशहाल बनाए रखने के लिए दुअा मांगी। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों के लोगों को एक दूसरे के सभी त्यौहारों में सांझा होना चाहिए और देश में फैल रही नफरत को दूर करना चाहिए। इस मौके पर विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह, मोहम्मद गुलाब, मोबीन अहमद, जब्बार खान, नईम खान, अमजद खान, मुरसलीन खान, अरशद खान, मौलाना अदनान, जावेद सलमानी, अायूब सलमानी, मौलाना सलीम, सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम सदस्य के लोग मौजूद रहे। जिन्होंने रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786