

जालंधर : खींगरा गेट बठाला मार्किट के नीचे लगे मोटरसाइकल प्लेटिना को चोर ने सुबह चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बाइक मालिक ने बताया कि वह सुबह जब जिम से आकर घर के बाहर खड़ी बाइक कर अपने मकान में गया तभी करीब 10 बजे पीड़ित को चोरी का पता चला, जिसके बाद थाना तीन पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध युवक चेहरा साफ बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है
पीड़ित हेमंत कुमार ने बताया कि रोज की तरह व जिम से आकर अपना मोटरसाइकिल प्लेटिना घर के बाहर खड़ी की थीं। सुबह जब वह 10 बजे बाहर आए तो बाइक गायब मिलीं।चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल का नंबर पी बी 08 ई जी 8794 हैं।
जब उन्हानें आसपास तलाश करने के साथ पड़ोसियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।बाद उन्होंने पुलिस थाने तीन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा हैं
पहले फुटेज में युवक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने के बाद उन्हें पैदल घसीटते हुए गली से बाहर ले जाते नजर आ रहा हैं।लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और सुबह व रात के समय गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात और दिन में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।