कांग्रेस ने किया पांच ‘नारी न्याय’ गारंटी का एलान : कंचन ठाकुर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का एलान कर दिया है। इस योजना की जानकारी देते हुए जिला महिला शहरी कांग्रेस की प्रधान कंचन ठाकुर ने बताया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद इन गारंटियों को लागू किया जाएगा। इन गारंटियों के तहत महिलाओं के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देने की भी योजना है।

कांग्रेस की पांच गारंटी 

महालक्ष्मी गारंटी : कांग्रेस का दावा है कि महालक्ष्मी गारंटी के तहत देश की सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

आधी आबादी-पूरा हक : इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

शक्ति का सम्मान : इस योजना के तहत आंगनवाड़ी एएसएचआई और मिड डे मिल कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

अधिकार मैत्री : इस गारंटी के तहत हर पंचायत में एक अधिकार मैत्री को तैनात किया जाएगा। इनका काम महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करना और उनको कानूनी सहायता दिलाना होगा।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल : देशभर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाया जाएगा। फिर इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786