जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी : तरूण कुमार

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा जालंधर के मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार ने शहर और देहात में पड़ते अभी सूझवान वोटरों से प्रार्थना की है इस वार एक एक वोट भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए दे क्योंकि यह चुनाव जालंधर के भविष्य को निर्धारित करेगा।उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षा की सुविधा सहयोग केवल भाजपा ही दे सकती है और पार्टी यह चुनाव सबका साथ सबका विकास की धारणा पर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित और समाज के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित है तथा ऐसे कार्यकर्ता ही किसी पार्टी और संगठन की धरोहर होते है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार जालंधर सीट को जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी।तरूण कुमार ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ विकास की लहर ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page