जालंधर ( एस के वर्मा ) : लोकसभा उप चुनाव को लेकर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर और मकसूदां क्षेत्र के में रैली का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य मेहमान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी विरोधियों पर जम कर बरसे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार और सीएम भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार दलित और सिख विरोधी है। चन्नी ने कहा कि सीएम मान दिल्ली के आकाओं को खुश कर रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वीरवार को आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार दलित और सिख विरोधी है।उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च संस्था है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहंकार में इसका भी अपमान किया है।पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सिख संस्थाओं से अपील है कि वह भगवंत मान का बायकाट करें। उन्होंने कहा कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी ने अकाल तख्त साहिब को चुनौती दी हो, लेकिन भगवंत मान अपने दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए सभी हद पार कर गए हैं।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार दलितों की पूरी तरह से विरोधी है और इसी वजह से डेरा सचखंड बल्ला के साथ 100 एकड़ जमीन पर गुरु रविदास महाराज की वाणी के अध्ययन के लिए सेंटर बनाए जाने के लिए दी गई 25 करोड़ रुपये की ग्रांट भी वापस मंगवा ली थी। अब उप चुनाव आते देख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वो 25 करोड़ रु का दोबारा जारी किया ,लेकिन असलियत यह है कि अभी तक यह पैसा डेरा सचखंड बल्ला या गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए बनाई गई कमेटी को नहीं मिला है। अंत चन्नी ने जनता से यह अपील की वह आम आदमी की सरकार के बहकावे में न आये और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को अपना कीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने कहा की पंजाब की जनता आज कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कारगुजारी को याद कर रही है। उन्होंने कहा सिर्फ 111 दिनों में चन्नी जनता और प्रदेश के हित में 100 बड़े काम करने में सफल रहे है। हैनरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को काम करने का बहुत कम समय मिला था , लेकिन इतने समय में भी चन्नी सरकार ने बहुत तेजी से काम किए हैं।उन्होंने कहा की चन्नी सरकार ने दो किलोवाट तक लोड वाले कनेक्शन जिनकी संख्या कुल उपभोक्ताओं की 80 प्रतिशत हैं, उनका बकाया माफ और सात किलोवाट कनेक्शन तक 3 रु प्रति यूनिट बिजली दर कम कर पंजाब की जनता को बड़ी राहत दी थी। जिससे गरीब और मध्य वर्ग के लोगो को बड़ी राहत मिली थी। अंत विधायक हैनरी ने कहा की पंजाब के दलित मुख्यमंत्री चन्नी के कार्यो को देखकर ही विधानसभा चुनाव से पूर्व केजरीवाल ने पंजाब की जनता से यह वायदा किया था की पंजाब में आम आदमी सरकार बनते ही उप मुख्यमंत्री दलित समाज से बनाया जाएगा लेकिन आज इनका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चूका है पर इनकी नियत दलित समाज के प्रति साफ़ दिखाई नहीं दे रही। इस रैली में सीनियर कांग्रेसी नेता गियान चंद सोढ़ी,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश,पूर्व पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,पूर्व पार्षद अंजली भगत,पूर्व पार्षद राकेश कुमार गन्नू,ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज,हुस्सन लाल बद्दन,बूटी राम,हरजीत सिंह,निरंजन दास,विजय कुमार आदि भारी संख्या में मौजूद थे।

You Might Be Interested In
- डिप्टी कमिश्नर ने 43 स्वै-सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के मंजूरी पत्र बाँटे
- डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की
- जालंधर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता: बीजेपी किसान-महिला विरोधी : अलका लांबा
- सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस नेे किया गिरफ्तार
- पंजाबी कंप्यूटर टाईप और शार्टहैंड कोर्स में दाख़िला लेने की आखिरी तारीख़ 6 सितम्बर
- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने प्रधानमंत्री के नाम डीसी को दिया ज्ञापन