हैनरी द्वारा चल रहे चुनावी अभियान से कांग्रेस की स्तिथि हुई ओर मजबूत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ) : लोकसभा उप  चुनाव सन्न 2023  को लेकर  कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी  के पक्ष में हैनरी  परिवार चुनावी प्रचार में जुट गया है। एक तरफ जहां पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीनियर अवतार हैनरी दर्जनों भर  बैठकें कर जनता के साथ संपर्क जोड़ रहे है दूसरी तरफ क्षेत्र के   विधायक  जूनियर हैनरी  भी घर घर प्रचार कर जनता को क्षेत्र में हुए विकास कार्यो और मौजूदा सरकार की नाकामियों से अवगत करा रहे हैं।  लोकसभा उप चुनाव को लेकर हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 55 के कोट किशनचंद में कांग्रेस की बैठक पंजाब के पूर्व केबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी की अगुवाई में हुई। इलाका निवासियों द्वारा  हैनरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हैनरी ने इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और अपने संबोदन में कहा की पंजाब की जनता को झूठी ग्रँटियाँ देकर सत्ता  काबिज करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।उन्होंने कहा  पिछले एक साल में पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे है।हैनरी ने  कहा आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने के बाद लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। हैनरी ने  कहा कि लोगों से कई तरह के झूठे वादे कर आप ने सत्ता हासिल की, लेकिन अब वादे पूरे करने से भाग रही है। महिलाओं को एक हजार रुपए अभी तक नहीं दिए गए। इसके अलावा कई ऐसे वादे है, जिन पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। यहीं कारण है कि पहली बार ऐसी हुआ कि मौजूदा सरकार को उप चुनाव हारना पड़ा।आम आदमी पार्टी ने सत्ता में होने के बावजूद पहले संगरूर का उप चुनाव हारा और अब जालंधर लोकसभा हलके से भी उप चुनाव हराकर लोग आम आदमी पार्टी को उनकी वादा खिलाफी का जवाब देंगे। पूर्व मंत्री  ने कहा कि एक तरफ यहां आम आदमी पार्टी जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही, वहीं पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों को अपना बताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब उन्हें भलीभांति जान चुकी है और उनके झूठे गुमराहकुंन बयानों में आने वाली नहीं है। अंत हैनरी ने जनता से यह अपील की वह कांग्रेस के उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को इतनी भारी मतों से विजयी बनाएं तांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के लिए शहीद हुए चौधरी संतोख सिंह की आत्मा को शांति मिल सके और उन्होंने यह दावा किया की इस  बार फिर नार्थ हल्के के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी।इस आयोजन में पूर्व पार्षद पति कुलदीप भुललर, कांग्रेसी नेत्री पवन सूरी, प्रो छतरपाल,वंदना भुललर,सतीश धीर,डा इंदरजीत मरवाहा,सिम्मी शर्मा,विजय शर्मा,अरविंदर सिंह,पूरब मल्होत्रा,टीनू सोंधी,अश्वनी मल्होत्रा,मानव कुमार,सनी चौहान,मनु कपूर,काकू वालिया,प्रिंस सोंधी,नवन सेठी,राजिंदर शर्मा,सुखविंदर सिंह,सुखदेव सिंह,भानु सोंधी,चीनू मल्होत्रा,हनी गुप्ता,मनोज आनंद,संजीव कुकन,तरुणा शर्मा,नीलम,,आरती,कोमल,रमा सोंधी,दर्शन नामधारी,आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page