भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम में हो रहे नए-नए भ्रष्टाचार को लेकर एक प्रेस वार्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदा में संपन्न हुई ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, जालंधर लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद ,अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर ,भगवंत प्रभाकर ,अमित भाटिया, तरुण कुमार, हितेश स्याल, मणि कुमार,व अन्य उपस्थित थे इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नगर निगम जालंधर में नित्य नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है जिसमें नगर निगम की वर्कशॉप में फर्जी ट्रैक्टर ट्रालियां चलाई गई नगर निगम के अफसर द्वारा फर्जी स्टाफ दिखाया गया फर्जी बैंक खाता दिखाए गए सुशील शर्मा ने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं जिसकी जांच नगर निगम कमिश्नर को उच्च स्तरीय तरीके से करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए इस मौके पर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक शीतल अंगूराल ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि लोगों के खून पसीने की कमाई को जालंधर नगर निगम के अफसर भ्रष्टाचार में उड़ा रहे हैं इस पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भी नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम में भ्रष्टाचार में उड़ाया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page