खर्चा आब्जर्वर ने एम.सी.एम.सी.सैल का किया दौरा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 04-जालंधर- लोक सभा हलका (अ.ज.) के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर 2009 बैच के आई.आर.एस. अधिकारी माधव देशमुख ने आज मीडिया सर्टीफिकेशन और निगरान सैल (एम.सी.एम.सी.) का दौरा करते हुए अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर बाज़ नज़र रखने की हिदायतें दी।खर्चा आब्जर्वर ने अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम-कम-नोडल अधिकारी ज़िला खर्चा आब्जर्वर अमरजीत सिंह सहित यहां ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के कमरा नं. 14 ए में स्थापित एम.सी.एम.सी.में अधिकारियों से बातचीत करते हुए लोक सभा मतदान लड़ने वाली राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारों सोशल मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी, पेड न्यूज, कंटैंट संबंधी अलग- अलग मंजूरियों संबंधी जानकारी ली।उन्होंने सैल के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि अखबार, रेडियो, टी.वी.,सोशल मीडिया पर तीखी नज़र रखी जाए और यदि किसी उम्मीदवारों की इशितहार/ पेड न्यूज मिलती है तो उसे उसके चुनाव ख़र्चे में शामिल करने के लिए तुरंत बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए।उन्होंने आगे बताया कि इलैक्ट्रानिक मीडिया,जिसमें ई-पेपर और सोशल मीडिया भी शामिल है, में इश्तिहार देने के लिए एम.सी.एम.सी.से मंजूरी लेना ज़रूरी है। समिति इसके कंटैंट को पढ़ने के इलावा इश्तिहार बनाने पर लगाने पर आए ख़र्चे के बारे में जानकारी ले कर यह अनुमति देगी।ज़िला लोक संपर्क अधिकारी-कम-मैंबर सचिव एम.सी.एम.सी.सुबेग सिंह ने खर्चा आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में गठित एम.सी.एम.सी.द्वारा चुनाव संहिता लगने उपरांत राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारें द्वारा प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी खबरों पर 24 घंटे नज़र रखी जा रही है।इस काम के लिए 40 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो तीन शिफ्टों में अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उन्होंने बताया कि एम.सी.एम.सी. सैल की तरफ से कंटैंट संबंधी अब तक 13 मंजूरियां प्रदान की गई है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page