शांति विहार इलाके में पंजाब पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने की चन्नी के हक में मीटिंग

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर नॉर्थ हल्का वॉर्ड इंचार्ज 83 व युवा नेता के हरमीत सिंह साभा ने शांति विहार इलाके में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान अवतार हैनरी ने इलाका निवासीयो के साथ एक विशेष मीटिंग की गई इस मौके पर अवतार हैनरी ने कहा की केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है। कांग्रेस के निष्ठावान और मेहनती कार्यकताओं की बदौलत ही आज जालंधर में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है और इसी का नतीजा है कि पूरा देश राहुल गांधी को इस बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता के साथ तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि जालंधर में कांग्रेस जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता हैIMG 20240509 WA0457 इस मौके पर हरमीत सिंह साभा ने कहा कि कि आज लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे भारत देश में भारी उत्साह है क्योंकि देश की जनता जान चुकी है भारत देश का चौमुखी विकास अब राहुल गांधी ही कर सकते हैं। इसलिए हर वर्ग राहुल गांधी की नीतियों से खुश है उन्होंने कहा कि आपका प्रत्येक वोट गौरवपूर्ण भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी की भारी बहुमत से विजय होंगे उनको सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page