महेन्द्रू मोहल्ला में जम कर बरसे हैनरी ,कहा आम आदमी और भाजपा के राज में कानून व्यवस्थता फेल और महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी और उनके सपुत्र विधायक बावा हैनरी का कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में प्रचार जारी रहा। हैनरी ने महेन्द्रू मोहल्ला ,लक्ष्मीपुरा ,जगतपुरा,गोपाल नगर,लम्मापिंड,फ्रेंड्स कॉलोनी,निवी आबादी,विकासपुरी में जाकर जनता से संपर्क साधा। हैनरी ने कहा की चुनावी प्रचार के दौरान जालंधर हलके के मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है उन्होंने जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे यह निश्चित है की वह भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे। हैनरी ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और पंजाब सरकार हैनरी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार जम कर बरसे उन्होने कहा आम आदमी के राज में कानून व्यवस्था फेल और केंद्र के राज में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।हैनरी ने बताया की आज देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई से हर नागरिक दुखी है। पंजाब सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के राज में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करने वाली आम आदमी और भाजपा की सरकार महंगाई को लगाम लगाने में असफल रहे है।IMG 20240518 WA0920आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है पर इन दोनों सरकारों के पास महंगाई को काबू करने के लिए कोई भी योजना नहीं है। अंत हैनरी ने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट चरणजीत सिंह को डाले तांकि वह सांसद बनकर शहर के अधूरे विकास कार्यो को पूरा कर सके। इस मौक पर सलिल बाहरी, पार्षद, दीपक शर्मा (मोना) ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश मोहिन्द्रू (राजा), विक्की शर्मा, वरिंदर शर्मा, हनी जैन, रोहित बाहरी, आशु बाहरी अश्वनी खन्ना, दविंदर शर्मा, शौरी ब्रदर्स, गब्बू जैन,  रेणु महेंद्रू, आशा बाहरी, वंदना मेहता, पंडित सोमनाथ, गौरव शर्मा नोनी, पारस अरोड़ा, हैप्पी सागर, टोनी शर्मा, अश्विन,अशोक शर्मा, परमोद मोहिन्द्रू, विशाल शौरी, मोहित मोहिन्द्रू, पुनीत शौरी, कुकू चड्ढा, विनोद कोहली उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page