जालंधर : भाजपा नकोदर हल्का इंचार्ज गुरजीत सिंह संघेड़ा का कहना है कि भाजपा के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित है।जालंधर के उज्जवल भविष्य व मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के हक में वोट डालकर सभी मतदाता अपना महत्वपूर्ण योगदान डालें। गुरजीते सिंह संघेड़ा ने कहा कि जालंधर वासियों के पास शहर के विकास की एक नई गाथा लिखने का सुनहरा मौका है। भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के हक में वोट डालकर उन्हें 5 जून को संसद में भेजा जाए ताकि वह जालंधर के रुके हुए विकास व स्मार्ट सिटी बनाने की दशा को रफ्तार दे सकें।उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू का केवल एक ही उद्देश्य है विकसित सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा के हर क्षेत्र को विकसित करना चाहते हैं। यह चुनाव पंजाब के भविष्य का चुनाव है, इसलिए सही को चने, भाजपा को चुनें, सुशील रिंकू को चुनें।उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व में अग्रणी देश की सूची में आ खड़ा हुआ है। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनथक प्रयास के साथ संभव हो पाया है। इसलिए उनकी जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील है कि सुशील रिंकू और भाजपा को भारी वोट कर राष्ट्र व पंजाब हित में अपना फर्ज निभाएं।







