जालंधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएंगे : बंटी अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : जैसे-जैसे पंजाब में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे जालंधर शहर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता और युवाओं में जोश भी भरता जा रहा है। नॉर्थ हल्का के युवा कांग्रेस पार्टी नेता बंटी अरोड़ा. ने भी लोकसभा के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज किया है। बंटी अरोड़ा अपने हल्का में चुनाव को लेकर कई नुक्कड़ बैठकों तथा डोर टु डोर चुनाव प्रचार का आयोजन कर रहे हैं। जिससे उनका वार्ड में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। इस चुनाव प्रचार में उनका साथ इलाके के नौजवान,सिनियर कांग्रेस पार्टी नेता नेता दे रहे हैं। बंटी अरोड़ा ना केवल कई जनसभा कर चुके हैं बल्कि जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वार्ड के विभिन्न इलाकों में भी जा रहे हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को जीत दिलवाएंगे और जालंधर नॉर्थ हल्का के साथ-साथ पूरे जालंधर में भी वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को भारी बहुमत से जिताएंगे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786