इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंहमेहरों ने ली है। अमृतपाल सिंह मेहरों ने कमल (कंचन कुमारी) की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा: “खालसा कभी भी महिलाओं पर हमला नहीं करता है, लेकिन जब एक महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन, जिसने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का दुरुपयोग किया था, को सजा दी गई है। वहीं कंचन कुमारी उर्फ कमल की हत्या के बाद अमृतपाल सिंह मेहरो ने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें इस कार्रवाई के पीछे का कारण बताया गया। उसने सबूत के तौर पर अश्लील वीडियो दिखाई। अमतपाल सिंह मेहरो ने अन्य इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को ऐसी सामग्री पोस्ट करने से चेतावनी दी कि अगर वह बंद नहीं करते तो उनका भी यही हाल होगा। उसने कहा कि जितना समय वह जिंदा है वह पंजाब में ऐसी अश्लील सामग्री फैलन नहीं देंगे।







