
जालंधर : देहात पुलिस द्वारा डेरा बाबा मुराद शाह जी, नकोदर में आयोजित होने वाले मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात के सुचारू प्रबंधन, जन सुरक्षा तथा आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष यातायात योजना लागू की गई है।इस योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाके (N Points) एवं मजबूत नाके (Strong Nakas) स्थापित किए गए हैं तथा वाहनों की आवाजाही के लिए निम्नलिखित मार्ग निर्धारित किए गए हैं:
*यातायात डायवर्जन एवं मार्ग योजना:*
🔹 नूरमहल साइड (नूरमहल चौक):
नूरमहल चौक से नकोदर/डेरा बाबा मुराद शाह जी की ओर जाने वाली सामान्य यातायात को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।
🔹 शंकर साइड (शंकर चौक – हाईटेक नाका):
शंकर चौक पर मजबूत नाका स्थापित किया गया है, जहां से आगे केवल अनुमति प्राप्त वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
🔹 जालंधर साइड (जालंधर पुली – हाईटेक नाका):
जालंधर की ओर से आने वाले यातायात को जालंधर पुली से बाईपास एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
🔹 कपूरथला साइड (कपूरथला पुल – पुल के नीचे मजबूत नाका):
कपूरथला पुल के नीचे मजबूत नाका लगाया गया है, जहां से सामान्य यातायात को बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा।
🔹 मलरी गेट / हुसैनपुर रोड (बाईपास डायवर्जन):
मलरी गेट एवं हुसैनपुर रोड से आने वाले यातायात को भी बाईपास मार्ग के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
*संगत के लिए विशेष मार्ग (ग्रीन कॉरिडोर):*
सिर्फ संगत के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जो पुरानी सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल, अंबेडकर चौक एवं अन्य आंतरिक मार्गों के माध्यम से सीधे डेरा बाबा मुराद शाह जी तक पहुंचते हैं।
*पार्किंग व्यवस्था:*
– डेरा बाबा मुराद शाह जी के निकट हल्के वाहनों के लिए विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
– भारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग सुविधा (नूरमहल साइड)।
– वीआईपी वाहनों के लिए डेरा साहिब के निकट विशेष पार्किंग व्यवस्था।
– बाहर निकलने वाले गेट तथा दरबार के सामने वाले हिस्से में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
जन सूचना: जालंधर देहात पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण सहयोग करें, ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।