









जालंधर :76वें गणतंत्र दिवस मौके कालिया कालोनी फेस 2 टंकी वाली पार्क नंबर 2 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसमें हल्का उतरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी व वार्ड नंबर 1 महिला पार्षद आशु शर्मा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए इस मौक पर विधायक बावा हैनरी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं, यानी भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। 26 जनवरी 1950 में भारत का अपना संविधान लागू हुआ था जिससे भारत को एक गणराज्य घोषित किया गया था। केवल एक राष्ट्रीय अवकाश होने से परे, गणतंत्र दिवस को देशवासियों द्वारा गर्व के साथ मनाया जाता है, जिसमें संविधान के महत्व को सम्मानित किया जाता है। इस मौक पर वार्ड नंबर 1 महिला पार्षद आशु शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियां, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।