गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिनः प्रधान शम्मी लूथरा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : ड्राइवर व टेक्निकल यूनियन जालंधर प्रधान शम्मी लूथरा की तरफ से गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम प्रोग्राम लंबा पिंड चौक मुख्य कार्यालय में किया गया इस मौक पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ ड्राइवर व टेक्निकल यूनियन जालंधर प्रधान शम्मी लूथरा की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इस मौक पर शम्मी लूथरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है।गणतंत्र दिवस सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं है। यह हमें अपने देश के बारे में सोचने का दिन है। यह हमें अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। हमें अपने अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। हमें एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिएIMG 20250126 WA1174 इस मौक पर ड्राइवर व टेक्निकल यूनियन जालंधर प्रधान शम्मी लूथरा की टीम की तरफ से स्कूल के 200 बच्चों को स्कूल बैग भी वितरण किए गए इस अवसर पर ड्राइवर व टेक्निकल यूनियन जालंधर प्रधान शम्मी लूथरा व उनकी पूरी टीम की तरफ से मुख्य अतिथि नगर निगम गौतम जैन को संविधान की किताब देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मनीष बाबा,बंटी सभ्रवाल,रिंपी कल्याण,राजन कल्याण, हितेश नाहर,सुन्नी सोंधी,मदन,दमन कल्याण,विक्रम भट्टी,सुन्नी गिल,अमित गिल,राहुल सहोता,बावा सोंधी व ड्राइवर व टेक्निकल यूनियन जालंधर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page