सीआईए स्टाफ -1 की टीम ने 1 किलो हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): – सीआईए स्टाफ -1 की टीम ने नाकाबंदी दौरान एक तस्कर को काबू किया है जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा के दिशा-निर्देशों पर एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह सरोआ और एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के एस आई अशोक कुमार ने अपनी टीम सहित विकासपुरी मोहल्ला से अंगूरा वाली वेल मेन रोड दोआबा चौक से थोड़ा पीछे नाकाबंदी की हुई थी। तभी मेन रोड की तरफ से एक मोना व्यक्ति जोकि पैदल आ रहा था वो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और वापिस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही उसे काबू किया जो अपनी कमर पर एक लिफाफा बांधकर उसमें 1 किलो हेरोइन लेकर जा रहा था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र राज सिंह निवासी पिंड गंगसर जैतो जिला फरीदकोट बताया। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को काबू कर लिया और थाना न:8 में आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page