यूथ स्वर्णकार संघ जालंधर का पहला जत्था प्रयागराज के लिए रवाना : भुवन मल्होत्रा

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : यूथ स्वर्णकार संघ जालंधर के चेयरमैन बॉबी धीर और प्रधान जतिंदर सहदेव की अगुवाई में प्रयागराज महाकुंभ के लिए पहला जत्था जालंधर से रवाना हुआ।जहां मुख्यतौर पर यूथ स्वर्णकार संघ जालंधर के उपाध्यक्ष एवं समाज सेवक भुवन मल्होत्रा,स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान हरजीत सिंह ने पहुँचकर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की और झंडी देकर रवाना किया।इस मौके जय श्री राम,हर हर महादेव के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस मौके भुवन मल्होत्रा ने सभी जालंधरवासियों को महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने की उत्सुकता और भक्तिभाव देखकर मेरे लिए सनातनी होने का बड़ा ही गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 40 करोड़ देशवासियों की इस महाकुंभ में पहुंचने की जो व्यवस्था की है वो शब्दों से परे है और ऐसे आयोजनों ने हमारी आस्था और हिंदुत्व की भावना को और ज्यादा मज़बूत किया है।उन्होंने कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर जत्था रवाना करने के लिए चेयरमैन बॉबी धीर,प्रधान जतिंदर सहदेव ,विनोद कपूर,गौरव लूथरा,ब्रिज मोहन बब्बर,संजीव कुमार,हिमांशु ,राजीव ,आशु ,मणि,अनिल सतीश ,सोनू चौहान,विक्की चौहान ,रवि आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page