गंगा मैया की तरह यमुना जी के घाट भी बनेंगे पर्यटकों के लिये आकर्षणःइंजीनियर चंदन रखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर :  सेंट्रल मंडल के महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा ने दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के गंगा घाट आज विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं उसी तरह बहुत जल्दी यमुना जी भी स्वच्छ होकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थली के रूप में विकसित होंगी।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के बल पर पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है। यही बात भाजपा की दूसरी पार्टियों से बिल्कुल अलग पहचान देती है।भाजपा किसी एक परिवार की संपति नहीं बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये इस पार्टी में शीर्ष पद तक पहुंचने की संभावनाएं सदैव मजबूत रहती हैं।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page