जालंधर : पंजाब में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले कई नेता फिर से घर वापसी करना चाहते हैं। लेकिन इसमें से ज्यादातर नेताओं को कांग्रेस ने ही मना कर दिया। कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि आप ज्वाइन करने वाले इन नेताओं की घर वापसी करने से दूसरे कांग्रेसी वर्करों का मनोबल टूटेगा।ताजा मामला जालंधर का है। जालंधर के कई कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ कर आप ज्वाइन किया था। इसके बाद नगर निगम चुनाव से पहले कई पूर्व कौंसलर और नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर झाड़ू का थामन थाम लिया। लेकिन जिस मकसद ये पूर्व कौंसलर और नेता आप में गए, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं दिख रहा है।सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन करने वाले जालंधर के कुछ पूर्व कौंसलर एक पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता को साथ लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से मिले। ये पूर्व कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते थे। लेकिन राजा वडिंग ने साफ कहा कि जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी से मिलकर बात करो।सूत्रों के मुताबिक इन पूर्व कौंसलरों को राजा वडिंग ने घर वापसी को लेकर मना कर दिया है। राजा वडिंग ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व कौंसलरों को फिर से कांग्रेस में शामिल करवाया तो पार्टी के वर्करों का मनोबल टूटेगा। इससे इन कौंसलरों को वापसी नहीं हो सकती है। इस मौके पर जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने माना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन करने वाले कुछ पूर्व कौंसलर और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वाले कुछ कांग्रेसी कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उनके लिए कांग्रेस में अब कोई जगह नहीं है। हम कचरा बिल्कुल वापस नहीं लेंगे।







