पीर और गुरु के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होना चाहिए : जुनियर अवतार हैनरी बावा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : काजी मोहल्ला स्कूल में मेला पीरां दे पीर गौस पाक 11वीं वाली सरकार दा काज़ीयां मुहल्ला जालन्धर में बड़ी धूमधाम से करवाया गया इस मौके पर नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा ने अपने साथियों सहित नतमस्तक हुए। विधायक ने समूह संगतो को मेले की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की पीरो की रहमत से सभी कार्य पूर्ण हो जाते है जो भी भक्त सच्चे दिल से पीरो की दरगाह में फ़रियाद ले के जाता है बाबा जी उसकी झोलियाँ खुशियों से भर देते है। हैनरी ने कहा अपने पीर और गुरु के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होना चाहिए। गुरु दरबार में गुरु प्रेम से सच्ची निष्ठा रखने वाला शिष्य ही गुरु कृपा से मोक्ष पद की प्राप्ति करते हुए संसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। सभा के प्रमुख सेवादार सहित सभी सदस्यों ने हैनरी को सरोपा भेंट कर समान्नित किया। पंजाब के प्रसिद्ध गायको और कव्वालों ने बाबा जी का गुणगान करके संगतो को निहाल किया। सभा की तरफ से कई प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अश्वनी कुमार, सौरभ शर्मा, पवन कुमार, रमेश कुमार, राकेश, राजू सोभती, कनु मोदी, संजय नारंग, मनी धीर,दीपक, अमित कुमार, नरेंद्र नूरी व अन्य लोग उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page