अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशोंमे पर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे के प्रमुख और श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के निजी गनमैन रहे गुरभेज सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि यह रैकेट राज्य में सक्रिय था और राज्य में कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। पुलिस ने गुरभेज को जेल भेज दिया है। वहीं, बाकियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लखविंदर सिंह और हर्षदीप सिंह ड्रग्स और हथियारों का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं। उसे अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलता था।आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव हैबोवाल, गुरभेज सिंह निवासी गांव गुडारा, सतिंदर सिंह उर्फ काला, हरदेव सिंह निवासी गांव पलाही और भरत उर्फ भाऊ पट्टी, तरनतारन के तौर पर हुई है।आप को बता दें कि गुरभेज सिंह पहले अमृतपाल मामले और अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में था। जहां उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी से हुई। जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीसीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page