केंट की जनता ने चरणजीत सिंह चन्नी को बड़े अंतर से जिताने का किया ऐलान

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : पंजाब सरकार ने जीओजी को निकाल कर हजारों सैनिकों के पेट पर लात मारी है तथा राज्य का बहुत बड़ा नुकसान किया है। यह बात जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने कही। इस दौरान विधायक प्रगट सिंह भी उनके साथ मोजूद रहे। इस दौरान कैंट हलके के लोगो को संबोधन करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश की सेवा करने वाले सैनिकों को रिटायरमेंट के बाद जीओजी भर्ती किया गया तथा यह जीओजी गांवों के विकास कार्यों की निगरानी करते थे, जिससे विकास कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप और गड़बड़ी बंद हो गई, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें घर भेज दिया।स.चन्नी ने कहा कि इंडिया गठजोड़ की सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर सेना में शामिल होने वाले युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। चन्नी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर उनका मुख्य लक्ष्य पुरानी पेंशन योजना को लागू करना होगा।स.चन्नी ने कहा कि केंट विधानसभा क्षेत्र की समस्यायों का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर का व्यापक विकास उनकी जिम्मेदारी है और यहां के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनका मुख्य एजेंडा है। केंट विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके चुनाव प्रचार को काफी बढ़ावा दे रहे हैं। इस दौरान विधायक प्रगट सिंह ने भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को बड़े अंतर से जिताने में केंट विधानसभा क्षेत्र के लोग अहम भूमिका निभाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी से बड़ी उम्मीदें हैं और चन्नी लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि चन्नी जीत कर लोकसभा में जालंधर की आवाज बनकर गूंजेंगे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page