देहात पुलिस ने विधिपुर फाटक के पास हुए डबल मर्डर केस का किया खुलासा 

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : देहात पुलिस ने विधिपुर फाटक के पास हुए डबल मर्डर केस को लेकर प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों का रिमांड पूरा हो गया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के बारे में पता चला है। जिसके बाद आज 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहाकि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। आरोपियों को लेकर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से और खुफिया जानकारी से पता चला है कि चार में दो आरोपी वर्कशाप चौक से अलग-अलग हो गए थे। IMG 20240610 WA0352आरोपियों के खिलाफ लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज है।मकसूदां थाने की पुलिस के साथ सीआईए स्टाफ और स्पेशल ब्रांच की पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस केस की गुत्थी को सुलझाना काफी कठिन था। जांच में पता चला कि जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को लूट की नीयत के बाद मर्डर किया गया था। इस मामले में मल्टीपल टीमें गठित करके जांच की तो पता चला कि मरने वाले भी स्नेचर थे। जिसके बाद उन्होंने ग्रुप में सूचना भी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाश जारी है।
You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page