बिजली के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : शनिवार को जालंधर के श्री राम चौक में कांग्रेस की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। बीते दिनों पहले पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में बिजली के रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका।जानकारी देते हुए जालंधर जिला कांग्रेस के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव हारने के बाद पंजाब सरकार ने बिजली के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। यह सरकार अपने कोई भी वादे पूरे नहीं कर पा रही है। राजेंद्र बेरी ने यह भी कहा की कुछ दिन पहले भगवंत मान जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने कहा था कि बिजली से पंजाब सरकार ने 525 करोड रुपए कमाए हैं। अगर उन्होंने इतने रुपए कमाए हैं तो फिर बिजली के रेट में बढ़ोतरी क्यों कर रहे हैं। पंजाब सरकार को तुरंत यह रेट वापिस लेने चाहिए। इस मौक कांग्रेस जिला शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, कांग्रेस पार्टी नेता शेरी चड्डा, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान अश्वनी जगराल व अन्य कांग्रेस पार्टी वर्कर, महिला उपस्थित रही

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page