जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने हवाला कारोबार में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3100 अमेरिकी डॉलर सहित लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद किए। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस स्टेशन नवी बारादरी जालंधर की टीम टी-प्वाइंट बशीरपुरा जालंधर के पास चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में अवैध हथियार, शराब और नशीली दवाएं बेच रहे हैं.
इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने एक क्रेटा कार को जांच के लिए रोका और पुनीत सूद उर्फ गांधी वासी, कटरा मोहल्ला नजदीक दशहरा ग्राउंड होशियारपुर, को गिरफ्तार किया। जब वह हवाला राशि की डिलीवरी देने जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2,93,05,800 रुपये, 3100 विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद किए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना न्यू बारादरी जालंधर में मामला दर्ज किया है। आरोपी के संबंध का पता लगाया जा रहा है कि उसने हवाला का पैसा कहां से इकट्ठा किया और कहां पहुंचाना था।

You Might Be Interested In
- भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर हवाई अड्डे पर स्वागत
- जालंधर शहरी भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तान के लोगों की शिनाख्त करके उन्हें वापिस भेजने के लिए डिप्टी कमिश्नर को दिया ज्ञापन
- भाजपा शासित प्रदेशों में मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव की राजनीति वास्तव में, वे महात्मा गांधी की आत्मा और संविधान को कुचल रहे हैं : नईम खान
- जालन्धर : महिला की हत्या करने वाले मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटो में किया ट्रेस
- डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
- पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर रिलीज