नॉर्थ हल्के के मंडल 3 द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर की अहम बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के नॉर्थ हल्के के मंडल 3द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर अहम बैठक की गई।जिसमे विशेष रूप से पूर्व सीपीएस व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,जिला सचिव अनु शर्मा,शाम शर्मा,मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की,राघव ज्योति उपस्थित हुए।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सच्ची निष्ठा और लगन का परिणाम है।उन्होंने कहा कि मुझे अपने जालंधर के कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिनके संगठन के प्रति परिश्रम के चलते आज पार्टी मजबूती की और बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि जालंधर में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें।उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत इस बार भाजपा नये रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा संगठन सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएगा।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शम्मा चौहान,जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर बादल,अमन कालिया,रवि,सुमित गौतम,राजेश नोना,संजीव वर्मा,अश्वनी चोपड़ा और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page