संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद नारे

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ): कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।महानगर के बीचों बीच प्रमुख संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आने से पहले इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर निशान लगा दिया है।बता दें कि कल दोपहर के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आएंगे।व गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। IMG 20220828 124000    सरदार बेअतं सिंह की प्रतिमा के साथ ही लगे भगवंत मान के जालंधर आने संबंधी बोर्ड पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। दिन निकलते ही ये मामला सामने आते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। व इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्प्रे के ज़रिए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मिटाए गए साथ ही अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।

Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page