

जालंधर : हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला शहरी कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। इसलिए इस दिन देश के पूर्व पीएम को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।आप को बात दे कि साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस मौक पर रोहन चड्ढा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
