जब-जब आम आदमी पार्टी गिरती है तब-तब ऑपरेशन लोटस का झूठ प्रोपेगंडा करती है : शीतल अंगुराल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा ऑपरेशन लोटस को लेकर की गई झूठी बयान बाजी पर जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि जब-जब आप पार्टी की सरकार गिरने की नौबत खड़ी हो जाती है तब वह अपनी नाकामियों को देखने की बजाय ऑपरेशन लोटस का झूठा प्रोपेगेंडा शुरू कर देते हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसने से पहले आम आम आदमी पार्टी नेता अपने गिरेबान में झांककर देखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में विकास की दृष्टि से अब्बल नंबर पर है और वहां के लोगों को सरकार अपनी विकासशील नीतियों से लगातार पूरी तरह लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लोगों का विश्वास ही है कि लगातार नायब सिंह सैनी को दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ लोगों ने हरियाणा की विधानसभा में मुख्यमंत्री के रूप में भेजा।उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि आप पार्टी झूठ की नींव पर प्रदेश और देश के लोगों को गुमराह कर रही है और इसका असली चेहरा सारी दुनिया के सामने जग जाहिर हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब मैने आप पार्टी की गलत नीतियों के कारण सरकार का विरोध किया था और उसके बाद मेरे द्वारा पूरी जानकारी देने के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई उचित कदम उठाया और न ही इसके बारे में लोगों के बीच में सार्वजनिक रूप से कोई बात रखी।उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे मोबाइल इनके पास जमा है मेरे द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग भी इनको दी गई लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने कहा कि जिस सरकार के शासन में पुलिस अभी तक कॉल करने वाले दोषियों के नंबर नहीं निकल सकी उससे सुरक्षा की उम्मीद रखना अपने आप को धोखा देने के बराबर है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि 2027 में एक बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में लेकर आए। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह आश्वस्त है कि भाजपा सुरक्षित और विकास के मॉडल पर पंजाब को अव्वल राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।उन्होंने कहा कि आप पार्टी के आका केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान लोगों को गुमराह करने की बजाय यह बताएं कि उन्होंने पिछले 4 साल में पंजाब में विकास का कौन सा अध्याय लिखा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस सरकार की नीति और नीयत में अंतर है और पंजाब के लोग इनकी भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो चुके हैं।इस मौके भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर आदि भी उपस्थित थे।

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page