बाबासाहेब की बेअदबी केवल दलित समाज नहीं, पूरे देश की बेअदबी : इंजी.चंदन राखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी के स्वरूप के साथ गत दिनों श्री अमृतसर साहिब में जो नुकसान पहुँचाया गया, उसे लेकर आज जालंधर सेंट्रल से भाजपा के वरिष्ठ नेता और तेजतर्रार महामंत्री इंजीनियर चंदन राखेजा का बयान सामने आया है।चंदन राखेजा का यह बयान उनके ट्विटर (अब X) अकाउंट पर सामने आया, जिसमें उन्होंने इसे केवल बाबासाहेब या दलित समाज की बेअदबी नहीं, बल्कि पूरे भारत देश की बेअदबी बताया। चंदन ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट किया कि यह भारत देश की बेअदबी है और देश में रहने वाले सभी लोगों को इस तरह के कृत्यों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश के प्रति अपना योगदान देने वाले सभी महान क्रांतिकारियों और महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए।साथ ही, चंदन ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा कि पंजाब सरकार को दिल्ली जाकर झूठी बयानबाजी छोड़कर अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारकर पंजाब में अमन-शांति और भाईचारे को कायम रखने पर ज़्यादा जोर देना चाहिए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page