

जालंधर : संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तड़के मुठभेड़ के दौरान मुख्य दोषी मनकरन दियोल समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोषियों की पहचान मनकरन दियोल, जै वीर और सिमरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ के करीबी थे। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि भारतीय नागरिक संहिता के तहत एफ.आई.आर. नंबर 303/25, धारा 109, 351, 3(5) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन रामा मंडी में दर्ज की गई है।मानवीय संसाधनों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को सलेमपुर मासंदा में रोका गया, जहां वे जिले से भागने की कोशिश कर रहे थे।मनकरन दियोल जो कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ और अमृतपाल बाठ का बहुत करीबी है, अनेक अपराधिक मामलों में लिप्त था। उसकी संलिप्तता जी.आर.पी.जालंधर में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 32/25 और पुलिस स्टेशन छेहरटा, अमृतसर में कई धाराओं, कत्ल केस और आर्म्स एक्ट में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 193 में भी है।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दोषियों के पास से एक विदेश मॉर्का 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह गिरफ्तारियां जालंधर और इसके नजदीकी इलाकों में संगठित अपराधों को रोकने में बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और अपराधिक और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को जारी रखा जाएगा।
