

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने नशा तस्कर को 1किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 1 व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में तस्करी की डिलीवरी देने आ रहा है।जिसके बाद उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर एक्टिवा वापिस मोड़ने की कोशिश की। जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव बादशाहपुर, कपूरथलाके रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आप को बता दें कि आरोपी के खिलाफ होशियारपुर और कपूरथला में एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस पहले भी दर्ज हैं।
You Might Be Interested In
- महानगर में बीजेपी ने आप सरकार के खिलाफ 14 जगह पर प्रदर्शन करने का किया ऐलान
- डिप्टी कमिश्नर ने बुजुर्गों के साथ मनाया लोहड़ी का त्योहार मनाया
- भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित में कार्य किया इसलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है : सूरज भारद्वाज
- वेस्ट हलके में चल रही वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा हेरोइन के साथ तीन को किया गिरफ्तार
- पंजाब में कोरोना के केस आने के बाद जालंधर सेहत विभाग डा शोबना बांसल ने की जारी हिदायत