पंजाब प्रैस क्लब जालंधर के चुनाव में जीत हासिल कर जसप्रीत सिंह सैनी बने प्रधान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के चुनावों में प्रोग्रेसिव मीडिया मंच ने अपनी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर क्लब की कमान अपने हाथों में ले ली। आज हुए इस चुनाव में क्लब के छह महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया गया। आप को बता दें कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चला, जिसमें कुल 445 मत पड़े। मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम मतगणना की गई और परिणाम घोषित किए गए प्रैस क्लब चुनाव में प्रधान पद पर जसप्रीत सिंह सैनी और महासचिव पद पर पुनीत सहगल, उप-प्रधान के रूप में मनदीप शर्मा और परमजीत सिंह रंगपुरी को चुना गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी राजेश शर्मा योगी को मिली। संयुक्त सचिव पद पर सुक्रांत सफरी ने जीत हासिल की। नतीजों की घोषणा के बाद प्रेस क्लब परिसर में समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। आप को बता दें कि प्रैस क्लब की तरफ से पहले वरिष्ठ उप-प्रधान पद के लिए राजेश थापा, महिला -प्रधान पद के लिए तेजिंदर कौर थिंद और कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव शर्मा को बिना किसी मुकाबले के विजेता घोषित किया गया था।IMG 20251215 WA0454
चुनावों में खड़े हुए सभी पदाधिकारियों ने चुनाव में मिले समर्थन के लिए प्रैस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे पत्रकार समुदाय की जीत है और इससे उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है और वे इस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे। सभी पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आने वाले समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी पेशेवर क्षमताओं को निखारने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, आपसी संवाद को मजबूत करना और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page